RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष मीटर रीडरों ने किया धरना प्रदर्शन,नियमित करने की उठाई मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 18 अगस्त। आज स्थानीय जापानी फार्म स्थित भोजपुर प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष वर्षों से मीटर रीडिंग का EMDEE कंपनी के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों के संघ ने सामूहिक रूप से अपनी मांगों के समर्थन में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने की।धरना को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा की बेरोजगारी का दंश झेलता बिहार का युवा वर्ग आज इतना बेबस और लाचार है जिसपर निजी कम्पनियों के शोषण का भार तो पहले से था ही अब सरकार की नीतियों का भी दंश झेलने को विवश है। अजीत सिंह ने बताया कि लगभग 12 वर्षों से विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग एवं राजस्व वसूली का उनके साथ जिले में लगभग 300 मीटर रीडिंग के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारियों के समक्ष आज उनके परिवार के भरण पोषण की समस्या विकराल रूप में आ खड़ी हुई है। इन्होंने बताया कि सभी मीटर रीडर के आमदनी का जरिया उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग करने के आधार पर प्रति मीटर रीडिंग पर रुपया 07 के हिसाब से साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल के राजस्व के संग्रह पर 3 फीसदी के हिसाब से औसतन सभी की मासिक आमदनी 22000 रुपए तक हो जाया करती थी। लेकिन विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की होड के कारण यह आमदनी घट कर लगभग 18000 रुपए पर आई गई थी। लेकिन आज जब बिहार सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है उसके बाद हम सभी रीडरों का आकलन है कि यह आमदनी मात्र 4 से 5 हजार रुपए प्रति महीने तक ही सीमित हो जायेगी। जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है।
संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके संघ द्वारा आरा विद्युत विभाग के प्रमंडल कार्यपालक अभियंता ,विद्युत अधीक्षण अभियंता भोजपुर के कार्यालय में सभी मीटर रीडर को विभाग के अधीन नियमित करने एवं सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने सम्बंधित मांग आवेदन को दिया गया है।
धरना प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष अजित सिंह,उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,सचिव अनिल कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के अलावा रंजन कुमार सिंह,विराट सिंह,मनीष कुमार सिंह,अमित कुमार,दिलीप सिंह,सुनील कुमार,विजेंद्र कुमार,नितिन पाठक,राणा सिंह,रौशन कुमार श्रीवास्तव,पवन कुमार शुक्ला,सागर कुमार सिंह,राकेश यादव,छोटू कुमार दुबे,शंकर कुमार,पवन चौधरी,सुशील कुमार, मान सिंह,गोलू दुबे,कर्मवीर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मीटर रीडर शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश।

rktvnews

लापता युवती बरामद।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के नए प्रधानाचार्य प्रो ओम प्रकाश राय से मिल छात्र जनता दल यूनाइटेड के शिष्टमंडल ने दी बधाई।

rktvnews

आरा शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी व व्यवसायी संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष 76 वर्षीय विष्णु गोयंका जी का निधन!माले व व्यवासायी संघ भोजपुर ने शोक व्यक्त किया!

rktvnews

पेयजल आपूर्ति को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

Leave a Comment