RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नही चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी! आरटीआई से मिली जानकारी ,शिक्षा सामग्रियों की खरीद पर अभिवावकों को नहीं कर सकते मजबूर।

आरटीआई द्वारा प्राप्त जानकारी के साथ ऑल इंडिया अभिवावक संघ के अध्यक्ष राकेश रॉय

RKTV NEWS/अनिल सिंह 07 अगस्त।ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा मांगी गई आरटीई से दिल्ली सीबीएसई ऑफिस ने ये सूचना प्रदान की है की कोई भी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल अगर अपने कैंपस में या फिर कोइ खास दुकान से अभिभावकों को पोशाक टाई बेल्ट जूता या कुछ भी लेने का दवाब बनाती है और अभिभावक ये सुचना कोइ भी सम्बन्धित ऑफिसर को देते हैं तो स्कूल के उपर बोर्ड के सेक्शन 12 एफिलियेशन बाई लॉज 2018 के तहत कारवाई होगी। जिसमें इनकी एफिलिएशन रद्द करने का भी प्रावधान है।
राकेश कुमार ने बताया आगमी 9 अगस्त को कई अभिभावकों के साथ पटना में मीटिंग रखी गई है जिसमें प्राईवेट और सरकारी स्कूलों में गुणवतापूर्ण शिक्षा तो मिले ही साथ ही साथ शिक्षा के व्यावसायिकरण पर रोक लगे इसको लेकर विमर्श किया जाएगा। जल्द बोर्ड से स्कूलों में 1 से 8 तक के बच्चों को केवल एनसीईआरटी किताब से पढ़ाया जाए जिससे अभिभावकों का बोझ कम हो क्यूंकि प्राईवेट पब्लिएशन के अपेक्षा एनसीईआरटी की किताबे कई गुणा सस्ती होती है इसकी मांग भी की जाएगी। ऐसे कई मुद्दों को लेकर गवर्नर से मिलने की योजना बनाई जा रही है। शिक्षा को माफिआयों के चुंगल से निकालने में समय लगेगा चुकी इनके साथ मंत्री से लेकर अधिकारी तक मिले होते हैं। लेकिन जनता की जागरूकता इस परिर्वतन को ला कर रहेगी। और हम लोगों को झकझोरते हुए जगा कर हि दम लेंगे।

Related posts

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति ने रामनवमी पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

संघ-भाजपा सीजन-2 से शुरू हुआ लड़खड़ाता मोदी 3.0

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना-2027 जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

Leave a Comment