RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर एसपी ने बड़हरा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

आरा/ भोजपुर 27 दिसंबर।आज 27 दिसंबर को भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा बड़हरा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी कांड का 60 दिनों के अंदर निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधान कर्ता के खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए भी चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित गिरफ्तारियों को सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए साथ ही अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के कार्य को संपन्न करने हेतु निर्देशित किया गया और सभी को प्राथमिकी की कॉपी अति शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया इसके अतिरिक्त आगामी उपचुनाव में पूरी कडाई और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान चौकीदारों को अवैध शराब, अवैध बालू खनन और अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में सही समय पर थाना को सूचना देने और कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश थाना अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी को दिए गए जो प्रतिदिन के पुलिसिंग से संबंधित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

क्षत्रिपूर्ति पोर्टल 18 अगस्त तक है खुला।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमला,भाजपा मीडिया प्रभारी ने राजद और माले पर लगाया आरोप।

rktvnews

Leave a Comment