जयपुर/राजस्थान 27जुलाई। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से राज्य में एकता, बंधुता और धार्मिक सौहार्द की भावना के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे है। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।
रविवार, 23 जुलाई को जारी हुए परिणाम में राजगढ़, अलवर के 27 वर्षीय मनीष कुमार सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। दूसरे स्थान पर जयपुर के 39 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार नोहर, हनुमानगढ़ के 50 वर्षीय विनोद कुमार ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

