RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 जुलाई।मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है। अब यह दोनों शूटर्स इन 2 प्रतिष्ठित आयोजन में प्रदेश का परचम फहराने को तैयार हैं।
अकादमी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह 10 मीटर एयर राइफ़ल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन मेन तथा आशी चौकसे 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन वुमेन इवेंट में सेलेक्ट हुए हैं।
खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह हमारे लिए न सिर्फ़ गर्व की बात है बल्कि यह उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा करने के लिए सभी सुविधाएँ, प्रशिक्षण और सकारात्मक माहौल दिया जाता है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी इन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

गिरीडीह:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

बक्सर:7.5 करोड़ से अधिक मूल्य के जप्त शराबों का किया गया विनष्टीकरण😲

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सीतामढी:जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति,की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

भव्य वार्षिक फिल्मोत्सव ‘आईएफएफआई’, जिसमें पूरी दुनिया और भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं, का शुभारंभ 20 नवंबर से।

rktvnews

Leave a Comment