RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

प्रख्यात साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार “अंशु” का किया गया नागरिक अभिनंदन।

बलिया/ उत्तरप्रदेश 22 जून। बलिया जनपद के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार अंशु का नागरिक अभिनंदन ईसारी सलेमपुर ग्राम के डॉ० रामसेवक विकल पुस्तकालय में किया गया। इस दौरान डॉ०भोला प्रसाद आग्नेय, फतेहचन्द बेचैन, रमाशंकर वर्मा मनहर,नन्द जी नन्दा, जितेन्द्र स्वाध्यायी, गया शंकर प्रेमी, संतोष शशि, नमन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, आनन्द कुमार, आशुतोष तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि बीते दिनों डॉ० आदित्य कुमार अंशु ने अपने पिता डॉ० रामसेवक विकल द्वारा रचित *श्रीमद्भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद* का विमोचन समारोह जमशेदपुर (टाटानगर) झारखंड में आयोजित किया था जिसमें झारखंड एवं बिहार के अनेक कवि तथा साहित्यकारों ने शिरकत किया। विमोचन कार्यक्रम में हरिवल्लभ सिंह आरसी, दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश, अरविंद विद्रोही, रघुनाथ प्रसाद, शैलेंद्र अस्थाना, गंगाप्रसाद अरुण, विक्रमा सिंह देहदुब्बर, कन्हैया सिंह सदय, मनोकामना सिंह अजय, राजदेव सिन्हा, सुनील कुमार दे, चंद्रकांत आदि साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। डॉ० आदित्य कुमार “अंशु” के इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

रांची:वैदिक चेतना का मंत्र नमन और मनन में है: डा.जे. बी. पाण्डेय

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने का आह्वान किया।

rktvnews

अमृतकाल के बजट में जीवनामृत नही।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

चुनाव आयोग ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, आरपी अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा।

rktvnews

Leave a Comment