RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्य-तिथि पर नमन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 27 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान वैज्ञानिक तथा मिसाइलमेन के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर निवास कार्यालय स्थित सभागार में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को ग्राम धनुषकोडी (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। डॉ. कलाम ने चार दशक तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सेवाएँ दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मकऔर तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Related posts

नई दिल्ली:आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:का. रामनरेश राम की 15वीं बरसी पर एकवारी से सहार तक निकाली गई सामाजिक परिवर्तन संकल्प यात्रा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल किरठल का किया निरीक्षण!गौशाला की व्यवस्था में सुधार करने के खंड विकास अधिकारी को दिए निर्देश।

rktvnews

नैनीताल:3 दिवासीय आयुष्कामिय (आयुर्वेदिक एवं होमिोपैथिक)निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

सृजन घोटाला बिहार ,आज फिर एक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है।

rktvnews

Leave a Comment