RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 26 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा जनवरी 2023 से अब तक जिला अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान के तहत किए गए कार्यों तथा टीबी संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनकी जांच करवाना, उन्हें उपचार उपलब्ध कराना, बचाव एवं टीवी मुक्त चतरा जिला के लिए तैयार कार्य योजना की रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त महोदय के द्वारा अभियान संचालन के निमित्त निर्देशित करते हुए कहा गया कि अभियान अंतर्गत पंचायत वार टीबी संदेहास्पद मरीजों के लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उपलब्धियों की मासिक समीक्षा टीबी संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनका बलगम जांच सुनिश्चित किया जाए। प्रीजंपटीव टी बी को बढ़ाने हेतु, रेगुलर फॉलो अप करने एवम 100% निक्षय पोषण योजना देने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों के अध्यक्षता में प्रखंड वार्ड मुखिया मानकी व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों को टीवी उपचार बचाव एवं उन्मूलन से संबंधित जन जागरूकता हेतु बैठकों का आयोजन करवाने हेतु भी संसूचित किया गया।
बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त पंचायत के लिए पंचायतवार कार्यशाला एवं अभियान से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता दिया गया। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत टीबी संदेहास्पद मरीजों का निःशुल्क बलगम जांच एवं टीबी पाए जाने पर 6 माह या चिकित्सक अनुसार अवधि विस्तार किए जाने पर पूर्ण उपचार अवधि तक निःशुल्क प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सीधे देखरेख में दवा के सेवन की व्यवस्था, पूर्ण उपचार अवधि तक निक्षय पोषण योजना के तहत डीवीटी के माध्यम से टीवी मरीजों के बैंक खाते में प्रतिमाह ₹500 भुगतान आदि से संबंधित जानकारियों को साझा किया गया।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार प्रसाद, सदस्य जिला परिषद निशा कुमारी, पत्रकार प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार, अधिवक्ता प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, डीपीसी विक्रांत कुमार, डीपीएस अनिल कुमार,एसटीएस मनोज कुमार, नवीन कुमार, अनुशंकार गुप्ता, मोहम्मद सरफराज समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में किया गया मुख्यमंत्री द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण सहित राशि अंतरण का सीधा प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर: आइसा ने जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कॉ० चंद्रशेखर और श्याम नारायण यादव का 28वां शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया।

rktvnews

Leave a Comment