RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई।भाजपा की बैठक भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सिद्धनाथ गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर कमिटी समिति बनाकर मजबूत करना है जिसमें हर समाज को समाहित करना है। जिससे पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को सहभागिता के साथ सम्मान मिले। इससे पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंकित पांडे तथा संचालन मंडल प्रभारी हरे राम सिंह ने किया। बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी तथा लोकसभा संयोजक शंभू चौरसिया, मंडल प्रभारी दिनेश सिंह, सिद्धनाथ गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विंध्याचल जयसवाल, कमलेश ओझा, भरत तिवारी उर्फ बिरजू आदि उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, गया मो० इसराईल मंसूरी की अध्यक्षता में ज़िला परामर्श दातृ समिति की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अप्रैल 25

rktvnews

वैशाली:इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

बेंगलुरु:डीआरआई ने बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

rktvnews

Leave a Comment