
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा ₹4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण एवं राशि का अंतरण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोजपुर जिले में समाहरणालय सभागार में किया गया।भोजपुर जिले अंतर्गत 15 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन,19 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनांतर्गत 43 विवाह मंडप का शिलान्यास एवं अगस्त माह 2025 में हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 49366 प्रभावित 14.18 करोड़ की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।
इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य राधा चरण शाह, बिहार विधान परिषद सदस्य, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधानसभा सदस्य,शिव प्रकाश रंजन(अगीआँव),जिला परिषद उपाध्यक्ष,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा राज,भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया,उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
