RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला गंगा समिति व वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय में वृक्षारोपण।

बक्सर/बिहार 26 जुलाई।जिला गंगा समिति व वन प्रक्षेत्र बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम आज बक्सर प्रखंड के विद्यालयों में किया गया।अभियान के तहत अधिकतर विद्यालयो में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। बक्सर प्रखंड के 50 विद्यालयो के प्राचार्य,शिक्षक को आज पौधा वितरित किया गया। सभी प्राचार्य,शिक्षक प्राप्त पौधो को अपने विद्यालयो में वृक्षारोपण करेंगे। इस अभियान की शुरुआत जिला परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने विभिन्न विद्यालय से आए हुए प्रतिनिधियों को पौधा वितरित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी लोगो से पौधे लगाने के साथ पौधे बचाने हेतु भी आग्रह किया गया और उन्हें प्लास्टिक से होने वाली क्षति, गंगा स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता व पर्यावरण सुरक्षा हेतु अन्य सभी प्रकार की बाते बताई गई।

छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु जानकारी के लिए शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में अंजू कुमारी, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, दीपक रंजन, सत्येंद्र कुमार, पवन यादव, नीतीश कुमार, राजकुमार, नीतीश के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

देवघर:होली का त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारें के साथ मनायें : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

दुमका: जिले में स्थापित हो रही 87 सोलर हाई मास्ट लाइटें – सुरक्षा, सुविधा और विकास की ओर एक बड़ा कदम।

rktvnews

राजस्थान:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ‘विंटेज जीप रैली’ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में लिंफेटिक फिलेरियसिस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

मोतीहारी:सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एमसीएच की हुई शुरुआत।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया गया मतदान अधिकारियों का अंतिम रेंडमाइजेशन।

rktvnews

Leave a Comment