RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने अंतर-विभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता की।

भारत में शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के प्रस्तावों पर बैठक में विचार किया गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 जनवरी।वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने आज अंतर-विभागीय समिति (आईडीसी) बैठक की अध्यक्षता की। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और भारतीय रिज़र्व बैंक के सदस्य मंत्रालयों/विभागों ने भाग लिया । यह बैठक भारत में अपनी शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के संबंध में आरबीआई से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी ।
बैठक के दौरान, उचित विचार-विमर्श के बाद, समिति ने अपने समक्ष रखे गए प्रस्तावों की अनुशंसा की।
आईडीसी एक समिति है जिसमें वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), नोडल विभाग के रूप में, विदेशी और घरेलू बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। आम सहमति पर पहुंचने से पूर्व समिति सदस्य मंत्रालयों/विभागों जैसे गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से संबंधित मामलों पर परामर्श करती है और उनकी राय लेती है।

Related posts

छत्तीसगढ़ :मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ।

rktvnews

BSDAV में विज्ञान, कला-शिल्प प्रदर्शनी की धूम!डीएवी में आयोजित आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवन में प्रकाश, पवित्रता और बंधुत्व का संदेश जाता हैं : डा.कुमार जितेंद्र

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने गांगी स्थित मोक्ष धाम का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:इंडिया स्टोन मार्ट-2024 राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित होगा निवेश समिट – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सीने पर कलश स्थापना कर भक्त कर रहे मां की आराधना।

rktvnews

21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्र और अरुणाचल एवं सिक्किम के 92 विधानसभा क्षेत्र 19 अप्रैल, 2024 को मतदान के लिए तैयार।

rktvnews

Leave a Comment