RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी बैठक।

जीविका दीदियों और उनके परिवार सदस्यों के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैम्प 11 फरवरी को।

10 फरवरी से जिले में चलाई जाएगी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )06 फरवरी। गुरुवार को समाहरणायल अवस्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिले में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग,नगर निगम, आईसीडीएस, समाज कल्याण, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि फाइलेरिया हाथी पांव क्यों क्यूलेक्स मादा मच्छर काटने से फैलने वाला रोग है जो शरीर के लसिका तंत्र को नुकसान पहुंचता है। समय समय पर दवा सेवन और मच्छर नियंत्रण से इस बीमारी पर की श्रृंखला तोड़ी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने बताया अभियान में जीविका दीदियां एवं सेविका/सहायिका की अग्रणी भूमिका रहेगी।
इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले के चयनित प्रखंड के प्रत्येक नागरिक को डीईसी,एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की दवा का सेवन कराया जाए,ताकि फाइलेरिया संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ा जा सके।
जिला फाइलेरिया विभाग के अनुसार,जिले में 11 फरवरी 2026 को जीविका दीदियों और उनके परिवार के सभी योग्य सदस्यों के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा। उस दिन जीविका दीदियों समूह के सदस्यों के साथ फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई ।
स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जीविका संगठन, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस सामुदायिक प्रयास से अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की तैयारी है।
जीविका दीदी पहले स्वयं दवा का सेवन करेंगी तब घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए करेगी प्रेरित।
डॉ.मिश्रा ने बताया कि जीविका दीदियों को इस अभियान में घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सभी लोगों का सामूहिक सहयोग अत्यावश्यक है।
उन्होंने कहा जीविका दीदियां ग्रामीण समाज में अहम भूमिका में हैं। उनकी भागीदारी से न केवल दवा सेवन दर में वृद्धि होगी बल्कि लोगों में फाइलेरिया के प्रति जागरूकता भी तेजी से फैलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर स्थायी दिव्यांगता तक का कारण बन सकती है। इसलिए
‌‌*इससे बचाव का एकमात्र तरीका है कि हर व्यक्ति इस दवा का सेवन करे। दवा पूरी तरह* सुरक्षित है और चिकित्सकों की देखरेख में दी जाती है*। मेगा कैंप की तैयारी की जा रही है। जिसमें जीविका दीदी व परिवार के सभी सदस्यों दवा का सेवन करेगी*।
*फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए इस बार सरकार के साथ-साथ समुदाय की शक्ति भी जुटाई जा रही है।
प्रभावित क्षेत्रों में एमडीए की दवा नि:शुल्क सरकार द्वारा साल में एक बार घर-घर जाकर खिलाई जाती है*।
दवा हमेशा खाना खाने के बाद ही खिलाना है एवं एल्बेंडाजोल की गोली चलाकर खाना है।
स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने ही दवा सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी प्रकार की परेशानी की अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करेंगे।
हर साल फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्र में एमडीए कार्यक्रम के तहत फलेरिया की रोकथाम की जाती है।
फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। आज इश्क आज गरम को व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए जिलाधिकारी की ने जिसका लोक में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से डीएम रहना के फेसबुक के माध्यम से भी सारी जानकारी अवगत कराए गई।
*बैठक में बताया गया की दो साल से कम उम्र के बच्चों,गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों को यह दावा नहीं खाना है।*
जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अमरेंद्र कुमार मिश्रा,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस चांदनी सिंह,जिला प्रोग्राम प्रोग्राम पदाधिकारी श्री प्रभात कुमार राजू जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री रवि कुमार,वीडीसीओ मनीष कुमार बबन प्रसाद आशुतोष कुमार, पिरामल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक डॉ.प्रशान्त कुमार झा, प्रोग्राम लीडर चन्द्रेश कुमार कर्ण, चन्दन कुमार जिसंबंधित अधिकारी, सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : उफनती गंगा के पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत।

rktvnews

बिहार: प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन।

rktvnews

बागपत:एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाने वाले 7 उद्यमियों के पक्ष में 952702 लाख रुपए की जिलाधिकारी ने की संस्तुती।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने “सतत विकास के लिए जैव-ऊर्जा: मामलों का अध्ययन और सर्वोत्तम तौर-तरीके” पर कार्यशाला आयोजित की

rktvnews

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ की पहली सीरीज के लिए द रेलवे मैन को चुना!’ : शिव रवैल ने खुलासा किया।

rktvnews

Leave a Comment