RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)29 नवंबर।जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार में विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक निदेशक डीआरडीए राकेश चौबे सह प्रभारी पदाधिकारी जिला लोक शिकायत की उपस्थिति में जनता दरबार में आए हुए प्रत्येक आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं को विधिवत सुना गया।
जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा जनता दरबार में जमीन और रास्ता संबंधी विवाद /अतिक्रमण के आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
लोक जन शिकायत में मिलने वालों में अवधेश प्रसाद कोन्हवां प्रखंड गोपालगंज, जयराम साह रेवतीथ प्रखंड बैकुंठपुर ,निर्मला सिंह भड़कुईया प्रखंड बरौली प्रभावती देवी कुचायकोट पुरानी बाजार, सभा राम परुवध सौनरिया प्रखंड कटेया ,रतन ठाकुर कल्याणपुर प्रखंड भोरे, शारदा देवी सलोना प्रखंड बरौली, सज्जाद हुसैन इंदरवा ओबेदुल्ला प्रखंड थावे , ज्ञानचंद राम रतन सराय जाफर टोला प्रखंड बरौली ,परशुराम प्रसाद जादोपुर प्रखंड गोपालगंज, रामायण सिंह अमरवा खुर्द कुशीनगर ,अजय प्रसाद माझागढ़ प्रखंड माझा, पूनम देवी बंगाल जादवपुर मठ, योगेंद्र मिश्रा अमेया भगवानपुर प्रखंड कटेया, बबीता देवी खास परसौनी प्रखंड उचकागांव, सुखदेव राय बुचेया प्रखंड सिधवलिया, नंदलाल महतो, प्रमोद तिवारी ,प्रदीप कुमार, ताजुद्दीन आलम, बसंत कुमार, रूपनारायण, सुखदेव राम आदि आवेदन कर्ता अपनी शिकायत लेकर मिले।
वहीं जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान शाखा की पूरी टीम एवं रीता कुमारी सहायक प्रशासी पदाधिकारी, स्मिता कुमारी कार्यपालक सहायक के माध्यम से जनता दरबार में आए हुए सभी आवेदकों का इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस तैयार कराया गया।
ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार में आए हुए सभी मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ अनुपालन संबंधित समीक्षा प्रत्येक मंगलवार को की जाती है और शिकायतों /समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए समय सीमा के भीतर निस्तारण कराया जाता है।

Related posts

रक्षा मंत्री ने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का औपचारिक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया

rktvnews

स्व बैजनाथ प्रसाद गुप्ता और राम सवारी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित,गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर: मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के स्पेशल मॉनिटर (कुष्ठ रोग) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

शाहपुर के महरजा में भोले शंकर दानी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिजली के तार से सटते ही कंटेनर में भड़की लपटें,ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

rktvnews

Leave a Comment