RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से बरामद किए बियर के केन।

बरामद बियर की केन के साथ रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास

आरा/ भोजपुर 26 जुलाई। आज आरा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं छापेमारी में ट्रेन के कोच से बियर के 23 केन किए गए बरामद।इस संबंध में रेल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि रेल थाना द्वारा लगातार चल रही विशेष जांच एवं छापेमारी के तहत आज कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य डिब्बे से प्लास्टिक के झोले को लावारिस हालत में बरामद किया गया जिसमे बीयर के 23 केन को बरामद किया गया। उन्होंने बताया की बरामद बियर के केन पर सेल इन यूपी only लिखा है।थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया की यूपी बॉर्डर नजदीक होने के कारण लगातार वहा से शराब की खेप को लाया जा रहा है लेकिन रेल पुलिस आरा द्वारा सघन जांच के कारण अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसे लावारिस हालत में छोड़ दिया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत रेल थाना आरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसका अनुसंधान सहायक अवर निरीक्षक शंकर रजक द्वारा किया जायेगा।

Related posts

जिला कौशल विकास समिति तत्वधान में ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण उद्देशित बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 24 अप्रैल को होगा उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान दानवीर और व्यक्तित्व की सरकारें करती आई है उपेक्षा: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 जून 26

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया:रक्षा मंत्री

rktvnews

हम अपनी बेशकीमती विरासत को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं: पीएम

rktvnews

Leave a Comment