
आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह)26 जुलाई।भोजपुर जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ पी सिंह को आज स्वास्थ्य संजीवनी संगठन द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। डॉ पी सिंह ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए संजीवनी सेवा संगठन को उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिए जा रहे आमजन की चिकित्सीय सेवा की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर पर डॉ अजीत शर्मा, डॉ तारकेश्वर सिंह, डॉ बास्की नाथ,ओम प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद मुजीब रहमान, राजू प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
