
RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)10 जुलाई।प्रखण्ड चेनारी अंतर्गत ग्राम पंचायत उगहनी में महात्मा गांधी नरेगा योजना से निर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, रोहतास विजय कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। जीविका ग्राम संगठन भवन का प्राक्कलित राशि 16 लाख 25 हजार रूपये है। विभाग द्वारा निदेशित किया गया है कि सभी प्रखण्डों में कम-से-कम 02 जीविका ग्राम संगठन का निर्माण मनरेगा योजना से कराया जाये।
जीविका ग्राम संगठन भवन (Jeevika Gram Sangathan Bhawan ) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups / SHGs) और उनके संघों को एक सशक्त और स्थायी मंच प्रदान करना है। इसका उपयोग विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों और विकास कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाता है।
