RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चंदा गांव के युवकों ने किया रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन!मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

फीता काट टूर्नामेंट का उद्धघाटन करते जाप नेता रघुपति यादव

बड़हरा/भोजपुर 26 जुलाई। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत चंदा गांव के यूवकों द्वारा चंदा क्रिकेट लीग सीजन 1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीवी सेंटोरियम सीआरपीएफ कैंपस में बीती रात 25 जुलाई को किया गया। इस रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में फाइनल मैच का मुकाबला कोइलवर और सोनघाटा बीच खेला गया। जिसमे कोईलवर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 45 रन बनाए। कोइलवर टीम के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सोनघाटा की पूरी टीम 37 रनों पर ही सिमट गई और कोइलवर टीम को 8 रनों से विजेता घोषित किया गया।

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी

सोनघाटा उप विजेता हुई। दोनों टीमों का खेल काफी रोचक था। फाइनल मैच 6 , 6 ओभर का कराया गया। मैच प्रारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने टूर्नामेंट की शुरुआत फीता काटकर किया और उद्धघाटन बैटिंग करके खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और हार जीत तो लगा रहता है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं कभी-कभी अच्छे खेलने वाले खिलाड़ी भी हार जाते हैं और अच्छे खिलाड़ियों का जीतने और हारने दोनों ही परिस्थिति में सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा की ग्रामीण इलाके में भी एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी पड़े हुए हैं सिर्फ आवश्यकता है उनका मनोबल बढ़ाने की और सहयोग करने की। रघुपति यादव ने कहा कि इस पर सरकार को खेल मंत्रालय को विशेषकर ध्यान देना चाहिए और चिन्हित करके अच्छे खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय से लेकर नेशनल एवं इंटरनेशनल तक खेलने के लिए मौका देना चाहिए जिससे कि खिलाड़ी अपने गांव-समाज जिला जवार का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा की हमारे यहां प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उनको परखने की और मौका देने की।रघुपति यादव ने विजेता टीम कोइलवर के कप्तान इमरान खान और उपविजेता टीम सोनघाटा के कप्तान पिंटू यादव को उनके टीमों द्वारा बेहतर प्रदर्शन की सराहना की ।टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच सागर कुमार को दिया गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रघुपति यादव के साथ अन्य गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से जाप नेता रितेश कुमार, मनोज पांडेय, धीरज यादव, बब्लू कुमार,अजय कुमार, उपस्थित थे।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजकों में जीतू कुमार, बिट्टू यादव,मनीष राज,अभिषेक कुमार अरुण कुमार,गोपी कुमार, सुजीत यादव, सतेंद्र यादव, हरीकेश की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 25

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर इस बात का प्रमाण है कि शांति और सद्भाव की भाषा न समझने वालों को भारत करारा जवाब देता है: रक्षा मंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : छत्तीसगढ़ की सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार: भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20 अक्टूबर को सीनियर सिटीजन आयोजित कर रहा है स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

दरभंगा:हायाघाट, सिंहवाड़ा, बिरौल एवं जाले प्रखण्ड में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

Leave a Comment