आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 25 जुलाई।भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक स्थानीय जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में जिलाध्यक्ष भोला शंकर पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम नव मनोनित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ भोजपुर जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड के बनाने पर बधाई दी गई इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह चंद्रवंशी को आभार प्रकट करते हुए जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि आज 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर गांव गांव में जाकर भाजपा के केंद्रीय सरकार को मूंह तोड़ जवाब देने के लिए गोलबंद होकर महागठबंधन को मजबूत करने की आवश्यकता है और बिहार सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव गरीब लोग के बीच में जा कर , बैठ कर श्री नीतीश कुमार बिहार सरकार के विकाश के मॉडल को बताना होगा। बैठक में प्रमुख नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी,राम धनी भारती,अक्षवेर चंद्रवंशी अशोक ठाकुर,राम जी,भगत,दया शंकर पाल,उमेश पाल,माया शंकर ,बबलू जी ,अशोक ठाकुर,नगर सेठ, सितेस्वर,रमा शंकर पाल,राम दयाल पाल ने भाग लिया।

