RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0’ के तहत एकता दौड़ का आयोजन।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)21 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन 5.0’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की थीम पर सोमवार को एकता दौड (यूनिटी रन) का आयोजन किया गया। यह एकता दौड़ जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक आयोजित की गई। एकता दौड़ को जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ के पश्चात सभी को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सीपा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों के लिए मतदान को आसान बनाने हेतु निर्देश जारी किए।

rktvnews

बिहार:सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने हेतु सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें : मंत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:हर शुक्रवार को निशुल्क सेवा देने वाली चिकित्सक बिस्मिल्लाह खातून नहीं रही।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज संघ का सम्मान समारोह संपन्न

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, सीमान्त क्षेत्रों में रिमाइग्रेशन को बढ़ावा देने व पलायन को रोकने तथा सैनिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करवाने के संबंध में बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment