RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा व तीन गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अपराधियों संग पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव एवं बरामद,हथियार,कारतूस ,मोबाइल व रुपए

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 29 अगस्त। भोजपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बालू लोड करने के लिए आ रहे एक ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के सेवरही थाना के धुरिया इमलिया गांव के अफजल अंसारी द्वारा सङक जाम के दौरान छोटकी बाबुरा पुल के पास पिस्तौल दिखाकर मोबाइल, रुपया, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस छीन लेने के संबंध में बङहरा थाना में कांड संख्या 82/23 दिनांक 12/2/2023 दर्ज कराया गया था। इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में बड़हरा थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल की गठित टीम ने उक्त कांड के वंचित तीन अभियुक्तों को छोटकी बबुरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं ₹700 नगद बरामद किया।

Related posts

झारखंड:धनबाद में डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर ।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल में बन रही है अच्छी संभावना: मुख्यमंत्री

rktvnews

बार बार IVF फेल होने के क्या कारण हो सकते हैं और आयुर्वेदा से कैसे हो सकती है रिकवरी : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

आगामी खरीफ फसल 2023-24 के दौरान 521.27 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का अनुमान।

rktvnews

भोजपुर:तीन सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने एसबी कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

आसन एवं प्राणायाम से स्वस्थ व्यक्ति रोगी नहीं होते और रोगी व्यक्ति के लिए सावधानी स्वास्थ्यवर्धक होता है:विक्रमादित्य

rktvnews

Leave a Comment