RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हाथ से बुने खादी के राष्ट्रीय झंडे!भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन।

नई दिल्ली/24 जुलाई।गृह मंत्रालय ने आदेश संख्या 02/01/2020- सार्वजनिक (भाग-III) दिनांक 30.12.2021 से भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन किया है, जिसके तहत “भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काते गए और हाथ से बुने या मशीन से बने, कपास / पॉलिएस्टर / ऊन / रेशम / खादी बंटिंग से बना होगा।”
इसके अलावा, आधिकारिक प्रदर्शन के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार, “आधिकारिक प्रदर्शन के लिए सभी अवसरों पर, झंडा केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुरूप होगा और उनके मानक चिह्न वाले ध्वज का उपयोग किया जाएगा।”
15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज आयुध वस्त्र फैक्टरी, शाहजहांपुर द्वारा निर्मित एक रेशमी झंडा है, जो झंडा संहिता के अनुरूप है।
सार्वजनिक/सरकारी विभागों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय मानक-I (आईएस-I) राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण के लिए बीआईएस लाइसेंस रखने वाले कुल 4 खादी संस्थान हैं। आईएस-I राष्ट्रीय ध्वज बनाने वाली खादी संस्थाओं के नाम इस प्रकार हैं:
कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ फेडरेशन, हुबली, कर्नाटक
मध्य भारत खादी संघ, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
खादी डायर्स एंड प्रिंटर्स, बोरीवली, महाराष्ट्र
धारवाड़ तालुक गरग क्षेत्रीय सेवा संघ, कर्नाटक

Related posts

TIGER 3: सलमान और कैटरीना का लेके प्रभु का नाम…. झूमने पर कर देगा मजबूर🤓

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन मंत्री ने एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:दो एनसीसी कैडेट्स का बिहार पुलिस में चयन होने पर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने बेंगू में ली अधिकारियों की बैठक,बिजली और पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment