RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

एमओसी ने निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,19 मई।युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने 18 मई को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के विदेशी कोच क्रमशः पिएरो गेंगा और एन्नियो फाल्को के अंतर्गत इटली में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
गनेमत, जिन्होंने हाल ही में मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता था, वर्तमान में महिला स्कीट स्पर्धा में भारत की नंबर एक रैंकिंग पर हैं। वे बारी में इतालवी कोच गेंगा के नेतृत्व में 11 दिन का प्रशिक्षण लेंगी, जबकि गुरजोत कैपुआ के लिए रवाना होंगे और टीएवी फाल्को में 10 दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे। वे दोनों आगामी आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं जो इस साल के अंत में होने वाले हैं।
वित्तीय सहायता में गनेमत औ बीवीर गुरजोत की कोचिंग फीस, रेंज फीस, गोला-बारूद की लागत, यात्रा और ठहरने की लागत, स्थानीय परिवहन लागत और ओपीए सहित अन्य खर्च शामिल होंगे।

Related posts

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के अधिकांश पंचायतों की भेजी गई सूची! कुछ पंचायतों की सूची शेष।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ आयोजित।

rktvnews

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment