RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

खान सचिव वीएल कांथा राव ने स्वच्छता शपथ दिलाई।

नई दिल्ली/21 सितंबर।खान मंत्रालय के सचिव वीएल कांथा राव ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रालय, सीपीएसई और अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता शपथ दिलाई।
इससे पूर्व, 20 सितंबर, 2023 को खान सचिव ने एसएचएस 2023 की चल रही गतिविधियों और विशेष अभियान 3.0 की तैयारियों की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान, श्री राव ने मंत्रालय के सभी संबद्ध कार्यालयों से #SwachataHiSeva अभियान के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया और सभी को पिछले अभियान की तुलना में विशेष अभियान 3.0 के लिए उच्चतर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
सचिव ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में खान मंत्रालय के रिकॉर्ड रूम और प्रभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने #SwachhtaHiSewa अभियान के तहत विभिन्न अनुभागों में जाकर साफ-सफाई, कार्य वातावरण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग की फाइलों का निरीक्षण करते हुए फाइलों की समीक्षा का निर्देश दिया। मंत्रालय ने विशेष अभियान 1.0 और 2.0 में 3.5 लाख से अधिक फाइलों की छंटनी की।
खान मंत्रालय ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 2,743 फाइलों को निपटाया, कुल 34,549 वर्ग फुट जगह खाली की और स्क्रैप निपटान से कुल 172,130,148 रुपये का राजस्व उत्पन्न किया।
खान मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक कर्मचारियों के लिए आगामी सभी शनिवारों को कार्य दिवस के रूप में घोषित कर दिया है।

Related posts

देवघर:राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ,भोजपुर के अध्यक्ष व महासचिव ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment