आरा/भोजपुर(अमरेश सिंह) 21 जुलाई।मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा दो कुकी महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की भयावह व पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ भाकपा-माले, आइसा, ऐपवा, आरवाईए ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के तहत जिले के विभिन्न जगहों पर जुलूस निकला कर प्रिरोध किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ है और उसमें मणिपुर की कुकी आदिवासी महिला को नंगा घुमाकर एक खिलौना की तरह शरीर को भींड़ द्वारा नोचा जा रहा था, वह किसी भी समाज के लिए बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है । पूरे दुनिया में ऐसी घटना कहीं नहीं हुई है । भाजपा के शासनकाल में, भाजपा के नेतृत्व में चलने वाले मैतेई समुदाय के द्वारा किया गया किसी भी धर्म के मानने वालों के लिए घिनौना एवं देश का नाक कटवाने वाली घटना है । डबल इंजन की भाजपा की सरकार रहने के बावजूद मणिपुर 78 दिनों से जल रहा है । सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं और नहीं मणिपुर के संदर्भ में एक शब्द बोल पाए । जब पूरे दुनिया में थु -थु होने लगी तब मोदी राजनीतिक बयान देते हुए अपना केवल कोरम पूरा करने का काम किया । उससे तो अच्छा होता कि वह एक शब्द बोलते ही नहीं । उन्होंने कहा जो वीडियो वायरल हुआ है वह 4 मई का है । जैसा कि घटना के बारे में बताया जा रहा है एक झूठी खबर कि मैतेई समुदाय की मेडिकल की छात्रा की बलात्कार कर हत्या कर दी गई है । जैसा कि भाजपा वाले अफवाह फैलाने में महारत हासिल किए हुए है जिसका कुकी समुदाय के गांवों पर हमला करने का भरपूर इस्तेमाल किया । गांवों पर हमला किया गया था जिस डर से कुकी के एक ही परिवार के पांच लोग जिसमे तीन महिला जंगल की ओर भागने लगे । पुलिस वालों से छीनकर भींड़ ने महिलाओं को नंगा किया और परेड मार्च किया । भींड़ में लोग महिला के स्तन व प्राइवेट पार्ट को खिलौना के तरह छेड़ छाड़ कर रहा था । वीडियो कोई भी इंसान व्यक्ति नहीं देख सकता । बातें अब आ रही है कि पुलिस वाले ही उन महिलाओं व कुकी परिवार को भींड़ को सुपुर्द कर दिया था । भींड़ भाई के सामने बलात्कार किया और उसके भाई की हत्या भी कर दिया । इस तरह के घिनौनी हरकत करने वाले भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा ।
भाकपा-माले मांग करती है कि अपराधियों की तुरंत पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हो. ‘अज्ञात’ भीड़ के नाम पर उन्हें बचाने की हर कोशिश का पर्दाफाश होना चाहिए. साथ ही, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें. हमारी यह भी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नारीवादियों और वकीलों की एक टीम तत्काल मणिपुर भेजी जाए. यह टीम मामले की संपूर्णता में जांच करे. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों पर भी गौर करे।आरा में जवाहरटोला से प्रतिरोध मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड के पास सभा मे तब्दील हो गया। आरा में सुदामा प्रसाद,राजू यादव,विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी, दिलराज प्रीतम,राजनाथ राम, गोपाल प्रसाद,शोभा मंडल,दीना जी,अमीत कुमार बंटी,अभय कुशवाहा,हरिनाथ राम,संतविलास राम,बब्लू गुप्ता,धीरेंद्र आर्यन,रामाशंकर प्रसाद,रौशन कुशवाहा,धनंजय कुमार सिंह,सोनेलाल सिंह,लव कुमार,संतोष बिंद,राजेश बिंद,अभय सिंह,कृष्णरंजन गुप्ता,प्रमोद रजक,राजू प्रसाद।
जगदीशपुर में कोतवाली स्थित पार्टी कार्यलय से मार्च निकाली गई जो सदर बाजार होते हुए किला मैदान के गेट(चौरस्ता) पहुंच सभा मे तब्दील हो गयी।
जहाँ गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का पुतला दहन किया गया। जिसमे ऐपवा जिला सचिव इंदु सिंह, माले प्रखंड सचिव कमलेश यादव, गणेश कुशवाहा, आइसा नेता शाहनावाज खान, इंसाफ मंच नेता कादिर अली सहित कई लोग शामिल हुए।
तरारी में भाकपा (माले), इंकलाबी नौजवान सभा, छात्र संगठन आइसा और महिला संगठन ऐपवा के द्वारा संयुक्त रुप से मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना के खिलाफ़ न्याय की मांग पर देशव्यापी प्रतिवाद के तहत मोपती मेला मोड़ से खुठहां बाजार तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव रमेश जी, वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद सिंह, युवा नेता सुधीर यादव, कृष्णा प्रसाद गुप्ता ने किया.सभा मे भाकपा (माले) प्रखंड सचिव रमेश जी, वरिष्ठ नेता जिला कमिटी सदस्य कामता प्रसाद सिंह, युवा नेता जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, जनेश्वर सिंह, सुरेंद्र राम, कामेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, दीपक कुमार, डॉ गोपाल सिंह, रामबाबू ,गोलू कुमार आदि शामिल रहे.
बड़हरा के सरैया बाजार पर प्रतिरोध किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड सचिव नंद जी, सन्तोष कुमार, दीपक रवानी, सरयू राम जयप्रकाश शर्मा, शिवगोविंद राम,मुन्ना कुमार राजेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा, सरयू चौधरी Shah कुमार ध्रुप महतो, कमलेश कुमार सिंह सूरज कुमार शिदास राम इत्यादि कर रहे थे।
कोईलवर के जमालपुर बाजार पर भाकपा माले/RYA के द्वारा मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार व नंगा घुमाए जाने के खिलाफ मणिपुर के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम में शामिल अंचल सचिव विष्णु ठाकुर,सुरेश सिंह,विशाल कुमार,कन्हैया कुमार,श्यामनारायण पाल,मुकेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,टाइगर जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

