RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार मलेरिया नियंत्रण छिड़काव एवं बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 जनवरी। आज महासंघ गोप गुट के जिला कार्यालय मिल रोड़ पानी टंकी पूर्वी गुमटी आरा में बिहार मलेरिया नियंत्रण छिड़काव कर्मचारी संघ और बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता शमीम और संचालन नागमणि कुमार ने किया,बैठक में कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव सुमन जी भी उपस्थित हुए।उपस्थित कर्मचारियों ने संघ के विस्तार और जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया, सुमन जी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र हो या राज्य सरकार इनकी नीतियां मजदूर किसान संविदा मानदेय, कर्मचारी शिक्षक विरोधी है, चाहे संगठित कर्मी हो या असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, प्रमुख मांग पुराना पेंशन लागू हो, सभी संविदा मानदेय कर्मियों की सेवा नियमित हो, ए.के चौधरी रिपोर्ट को बिहार सरकार लागू करे, समान काम समान वेतन लागू हो किसान सलाहकार कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, आशा ममता, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित अन्य कर्मी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार अपनी सत्ता वापसी 2025की तैयारी में लगी है,अब हम सभी कर्मियों को समझना होगा कि सभी संविदा मानदेय कर्मियों की सेवा नियमित हो, पुराना पेंशन लागू हो, ए..के. चौधरी रिपोर्ट लागू कराने की अपनी तैयारी करनी है, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट का राज्य सम्मेलन बक्सर में अप्रैल माह में 10.11.12. अप्रैल 25 को होने जा रहा है, सभी संघ अपना राज्य सम्मेलन और जिला सम्मेलन की तैयारी में जुट गए, भोजपुर में भी 26 जनवरी-25 को बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर और बिहार राज्य मलेरिया छिड़काव कर्मचारी संघ जिला सम्मेलन महासंघ गोप गुट जिला कार्यालय मिल रोड़ आरा में 11बजे पूर्वाह्न से होगा, उक्त बाते बैठक में शामिल कर्मियों ने संबोधित किया, बैठक में उमा शंकर सिंह जिला सचिव,अनिल कुमार सरवन कुमार, छोटे, गिरी जी,शमीम रामाकांत ,वकील सिंह, राजेश्वर जी, नाग मणि, सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का उपहार दिया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान भोजपुर जिला योजना बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

पटना:प्रेरणा दिवस के रूप में मनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि,निष्काम कर्मयोगी थे स्व रविनंदन सहाय: अध्यक्ष, राजीव रंजन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

भोपाल:प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment