RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार का राष्ट्रपति से सम्मानित होना ऐतिहासिक उपलब्धि:महापौर इंदु देवी

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जुलाई।आज मेयर इंदू देवी व मेयर प्रतिनिधि प्रेमपंकज ललन ने भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार को प्रभु श्रीराम का मोमेंटो ,फल, बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मेयर इंदु देवी ने कहा की हमारे जिलाधिकारी राजकुमार को देश की राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सम्मानित होना हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
जिलाधिकारी राजकुमार ने जिला में अपने उत्कृष्ट कार्य के बदौलत जो नाम कमाया हैं वह स्वर्ण अक्षरो में अंकित होगा ।
जिला के विकास का जो सपना हम सबका हैं उस सपने को साकार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं।
ऐसे में उनका सम्मानित होना यह सभी जिला वासी का सम्मान हैं।
वहीं मेयर प्रतिनिधि प्रेमपंकज ललन ने सम्मानित करते हुए कहा की देश के प्रथम नागरिक से सम्मानित होना कोई साधारण बात नहीं हैं।
जबसे जिलाधिकारी महोदय का आगमन भोजपुर की धरती पर हुआ हैं तबसे विकास का गति बढ़ा हैं क्योंकि बहुत सारे योजनाओं को उन्होंन साकार किया हैं
आज उनके सम्मानित होने से हम सबको गर्व महसूस हो रहा हैं।ऐसे ही वे नित्य गतिमान रहें और जिला का विकास करें।
हम सब जिलाधिकारी राजकुमार के साथ जिला के विकास हेतु कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु संकल्पित हैं।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो यूरोपीय देशों इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

संस्कृति और परंपरा का उत्थान कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जीवंत तस्वीर है बिहार सरस मेला 2023

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन का मानवीय कदम।

rktvnews

हिंदी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment