RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सप्ताह के अंदर हो सिकरहटा पैक्स के किसानों के पैसों का भुगतान: सासंद सुदामा प्रसाद

सांसद ने जनसंवाद में सुनी जनता की समस्या,अधिकारियों को दिया निर्देश!

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 फरवरी।आज भाकपा-माले जिला कार्यालय में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद में क्षेत्र के आम आवाम की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों से बात कर हल करवा या करने को निर्देशित किया!
जनसंवाद में लोग अपने विभिन्न तरह के जनसमस्याओं को ले कर पहुंचे थे!जिसमें सिकरहटा पैक्स के किसान,घरेलू विवाद,रास्ता के विवाद, मुआवजा से सम्बंधित,सड़क गली नली निर्माण आदि प्रमुख थे!
सिकरहटा पैक्स को 19 किसानों ने दिसम्बर 2025 में 1306 क्विंटल धान दिया था!लेकिन उन्हें आज तक पैसों का भुगतान नही हुआ!
मझौवां निवासी बुटन राम का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी लेकिन मुआवजा नही मिला!
महुली में टुनटुन साह के घर के रास्ते पर दबंगों में गोबर रख कर गाय बांध कर रास्ता रोक दिया है!
राजनीतिक पुवार्ग्रह के तहत एक शिक्षक को निलंबन रोककर रखा गया है इस तरह के समस्या प्रमुख थे!
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरकार बोलती है कि हम किसानों के हितैषी हैं! लेकिन एक ओर इन छोटे किसानों को समय पर धान का पैसा मिल पा रहा है,और दूसरी ओर एप्सटीन फाइल आने के बाद मोदी सरकार अमेरिका से कृषि उत्पादों पर टैक्स के कटौती कर दिया!उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर पैसा देने की बात हुई है!
जनसंवाद में भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,निजी सचिव चन्दन कुमार,मिल्टन कुशवाहा मौजूद थे!

Related posts

भोजपुर में ज्वलंत मुद्दों पर होगा आंदोलन खड़ा : स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की समाधि पर राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा संजय जी निर्मल व अन्य द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

rktvnews

सिख मठ के विध्वंस से जुड़ी अवमानना की कार्यवाही से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

rktvnews

देहरादून : राज्यपाल ने देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट मीटर से गरीबों का हो रहा शोषण:पूर्व विधायक अनवर आलम

rktvnews

Leave a Comment