RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का पर्व!कर्मचारियों ने लगाई गेड़ी दौड़।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 18 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में हरेली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना करने के बाद गेड़ी चढ़कर दौड़ लगाई।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर ने सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षक, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी समेत प्रदेश की जनता के प्रति हरेली पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त कीं, तो वहीं कर्मचारियों ने भी हरेली पर्व के अवसर पर कुलपति को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में लोक संस्कृति और परम्परा से जुड़ी न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि समय-समय पर पारम्परिक गतिविधियों और आयोजनों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। इसी कड़ी में हरेली पर्व पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर में समस्त कर्मचारियों और विश्वद्यालय परिवार ने हरेली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर मुकेश भट्ट, पन्ना लाल जंघेल, गंगा खेलवारे, जयकरण, रवि, विक्की धुर्वे, हिमांशु यादव, खुमेश वर्मा, कृष्णा यादव समेत विश्वविद्यालय के भवन निर्माण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ युवकों की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर : नदी मे पानी आने से निर्माणाधीन रूद्रनगर पुल का डायवर्सन बना खतरनाक।

rktvnews

बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी,बेतिया

rktvnews

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीन सडकें… जो अपने दायरे में दरों को ही नहीं, 3 हजार दिलों को भी जोड़ रही हैं…।

rktvnews

Leave a Comment