RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,16 जून।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदित्य सुमन की अध्यक्षता एवं उनके प्रकोष्ठ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, सभी मुंसिफ एवं सभी न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 09 सितंबर, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के संबंध में चर्चा हेतु किया गया।बैठक में सचिव आदित्य सुमन ने बताया की आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन हो सके इसके लिए सभी न्यायिक पदाधिकारी गण से उनका मंतव्य जाना गया। इस बैठक मे जितेंद्र कुमार,मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी, कवींद्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंचम , आकांक्षा, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, के साथ सभी मुंसिफ एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : विद्यार्थियों की उपलब्धियां, कठिन परिश्रम, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण : राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. जाकिर हुसैन की जन्‍म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:निशुल्क कैंप बखोरापुर मां काली मंदिर में लगा,समय से इलाज लाभदायक : डा अरविंद कुमार

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment