RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

जमीनी विवाद में फायरिंग व मारपीट में 10 गिरफ्तार, गये जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पक्ष में एक पक्ष तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया के रहने वाले जबकि दूसरे पक्ष के लोग बिहिया थाना क्षेत्र के पहरपुर के रहने वाले बताये जाते हैं। दोनों पक्ष की जमीन शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में है। इस जमीन पर विवाद होने के कारण दोनों पक्ष के लोग मारपीट और फायरिंग पर उतारू हो गये। हांलाकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तीयर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को घटना की सूचना देते हुए बताया कि बनकट मे जमीनी विवाद को लेकर घटनास्थल पर दोनों पक्ष मारपीट एवं गोलीबारी पर आमदा हैं जिससे खून खराबा होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कर जेल जाने वालों में एक पक्ष के  किशुन देव चौबे, जलधारी चौबे, विष्णु शंकर चौबे, गणेश चौबे, हरे राम चौबे, नारायण चौबे तथा दूसरे पक्ष के राम ईश्वर चौबे, संजीत चौबे, देवदत्त चौबे और मनोरंजन ओझा शामिल हैं। बनकट गांव में 14 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। 17 जुलाई को जमीन पर दोनों पक्ष अवैध हथियार के साथ मारपीट और फायरिंग करने लगे। विधि व्यवस्था बनाए रखने और खून खराबा रोकने के लिए पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की गई। तीयर थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह द्वारा दोनों पक्ष के बीच सुलह कराने भी किया गया था। इस संबंध में तीयर थाना में मारपीट एवं हत्या के प्रयास का कांड भी दर्ज है।

Related posts

छत्तीसगढ:खैरागढ़ में चल रहे भारंगम में हयवदन व मंगरी की प्रस्तुति ने बांधा समा।

rktvnews

‘श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान’ के तत्त्वावधान में मनायी गयी गीता जयंती, गीता-सम्मान से विभूषित हुए डा गुरु एम रहमान ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

दरभंगा:15 अप्रैल तक सभी 2939 मतदान केन्द्रों सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित-डीएम

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की!चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो:मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment