RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : नदी मे पानी आने से निर्माणाधीन रूद्रनगर पुल का डायवर्सन बना खतरनाक।

छेर नदी मे पानी आने से निर्माणधीन रूद्र नगर पुल का डायवर्सन बना खतरनाक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जुलाई। शुरूआती बारिश ने ही भोजपुर जिला के शाहपुर-बनाही सङक पर निर्माणाधीन रूद्रनगर पुल के  डायवर्सन को खतरनाक बना दिया है। इस रास्ते पर आवागमन करना सीधे मौत को आमंत्रण देना है। बारिश के कारण छेर नदी मे पानी आ गया है। स्कूली बच्चे एवं बच्चियों को तेज धार मे पानी पार करना पङा रहा है जो खतरे से खेलने के बराबर है। पार करने के दौरान तेज धार मे बच्चों के बहने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। इसी रास्ते से बनाही स्टेशन जाया जाता है जो शाहपुर और उसके आसपास के दर्जनों गाँव का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। लोगों को बनाही स्टेशन जाने मे भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी मे पानी और बढ़ने के बाद शाहपुर और उसके आसपास के दर्जनों गांव का नजदीकी रेलवे स्टेशन बनाही का  संपर्क पथ भंग हो जायेगा। निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय मे पढने जाने के लिए बच्चों और बच्चियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बनाही रेलवे-स्टेशन, बनाही गांव, बनकट, सिकरिया, रूद्रनगर, दुबवल, छोटकी सहजौली, नावाडीह, ओसाईं, बगहीं, लगन टोला, गंज, वरूना, चकरहीं, यादवपुर, महुऑव, चकवथ, भङसरा, गउडाढ सहित कई गाँव का आवागमन शाहपुर से भंग होने के कगार पर आ गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी।

rktvnews

बागपत:मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से लिया फीडबैक, पूछा “आपने SIR फॉर्म भरा या नहीं?

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर के जावागुढ़ी में मनाया गया जल अर्पण दिवस।

rktvnews

जगदीशपुर के दुलौर में स्वयं सेवी संस्था *जन विकास क्रांति* द्वारा सतत रोजगार के तहत 30दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

भोजपुर:प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment