RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

नवनियुक्त जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने संभाला पदभार

चित्तौड़गढ़/राजस्थान16 जुलाई । नवनियुक्त जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने आज जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक सहित अधिकारी उपस्थित रहे।                                                                       इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों का सब जगह अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। आगे भी इनको जारी रखेंगे और जिले के हर परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप आखिरी छोर तक के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की स्थित और लोगों की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करेंगे।उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जिला कलक्टर नागौर से स्थानांतरित होकर आए हैं। निवर्तमान जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल का उदयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर स्थानांतरण हुआ है।इससे पूर्व सामरिया नागौर और दौसा जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

Related posts

भोजपुर: मतदान जागरूकता को ले विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव के कारण 11 मई को होने वाली लोक अदालत अब 13 जुलाई को।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर, तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment