RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे।

भोपाल/मध्यप्रदेश 16 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करंज, बादाम, नीम और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल निवासी स्मिता गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। इन्हें उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता दी गई थी। इसके अलावा ख्यात भजन गायक गोवर्धन उदासी और दिलीप उदासी एवं लेखक संजय खूबचंदानी ने भी पौध-रोपण किया।
उदासी बंधु गायन के क्षेत्र में, बालक मंडली के नाम से देश विदेश में विख्यात हैं। कटनी निवासी उदासी बंधु झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुति के लिए राजधानी पधारे हैं। सिंधी और हिंदी में हजारों भजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उदासी बंधुओं ने मुख्यमंत्री चौहान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने चालीहा महोत्सव की बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में अभिनव शर्मा, नीलेश मिश्रा, अनिकेत सोनी, अशोक मांडवरिया और एफ.एम. रेडियो के असलम सहित प्रतिभा एवं नितिन भी शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:22 दिसंबर :23

rktvnews

राजस्थान:पर्यटन और संस्कृति भारत के समावेशी और सतत विकास के प्रवेश द्वार, पर्यटन सेक्टर 8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है:केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री

rktvnews

पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने ,जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दूध की आड़ में शराब का धंधा😲

rktvnews

प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया बड़ा हमला, बोले – चुनाव से पहले हार के डर से अमित शाह ने दानापुर के जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश साह को दिनभर साथ बैठाकर रखा और नामांकन नहीं करने दिया।

rktvnews

Leave a Comment