
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जनवरी।कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अंग्रेजी के विद्वान शिक्षाविद खेल प्रेमी महाराजा कॉलेज के प्रोफेसर कमलानंद सिंह के पुण्यतिथि पर 23 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित हो रही भोजपुर खेल महोत्सव के अवसर पर आज रमना मैदान स्टेडियम एवं खेल भवन आरा में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खेल भवन आरा में भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार , सतोष कुमार, जयशंकर गुप्ता, आयुष राज के सहयोग से भारोत्तोलन प्रतियोगिता एव जुड़ो संघ के सचिव रजनीश पाठक, देवराज ओझा के सहयोग से जुड़ो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया भारोत्तोलन प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
बालिका वर्ग
45 वर्ग में प्रथम – नन्दनी कुमारी -सदेश
द्वितीय -विद्या कुमारी- अनाइट
बालक वर्ग
49kg मेंप्रथम-सन्नी कुमार- शिवगंज
द्वितीय-विक्की राज – मीरगंज
55kg में प्रथम-शिवम कुमार- मीरगंज,द्वितीय-अश्विनी कुमार- पकड़ी आरा
61kg में प्रथम -शब्दांश कुमार-क्लब रोड,द्वितीय-शिवम कुमार।
जुड़ो परिणाम,बालिका वर्ग
45 सोनी कुमारी-संत जेवियर स्कूल आरा
बालक वर्ग
रुद्र प्रताप-मौला बाग
शाश्वत कुमार- डी ए भी धनुपरा
आलेख कुमार- डी ए भी धनुपरा
सभी अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं कल की प्रतियोगिता रमना मैदान आरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता ,प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह के देखरेख में 10:00 बजे से एवं फुटबॉल मैच गोल्डन बेबी अकादमी के प्रशिक्षक, विनीत गौतम के देख रेख में का 1:00 बजे से आयोजित होगी उक्त खेल महोत्सव का समापनएवं पुरस्कार वितरण 3:00 बजे होगा इस बात की जानकारी प्रतियोगिता की आयोजक कुमार विजय एवं नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
