RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई VB-GRAMG, पीएम आवास ग्रामीण एवं PM JANMAN आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

VB-GRAMG के तहत प्रत्येक पंचायत में कम से कम 20 एवं प्रत्येक गांव में 5 योजनाएं संचालित करें : राजीव रंजन, उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)11 जुलाई।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में VB-GRAMG (Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission-Gramin), अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा PM JANMAN आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का संचालन VB-GRAMG के नाम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रत्येक पंचायत में 15 से 20 योजनाओं को क्रियान्वयन की स्थिति में लाया जाए तथा प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजना संचालित करें। उन्होंने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं PM JANMAN आवास योजना के अंतर्गत निर्माणधीन आवास पूर्ण कराने तथा श्रमिकों को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

VB-GRAMG के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि Geo-MGNREGA पोर्टल पर सभी पूर्ण परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए। इसके लिए रोजगार सेवकों का साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर अधिक योजनाओं वाले पंचायतों एवं गांवों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में NMMS App के माध्यम से सभी मजदूरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने, जॉब कार्डधारियों का 95 प्रतिशत e-KYC एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा स्थायी रूप से पलायन कर चुके अपात्र जॉब कार्डधारियों का नाम ग्रामसभा की अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं PM JANMAN आवास योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया है, उनसे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए अथवा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों के आवासों की छत ढलाई शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों के निर्धारित कार्य इसी माह पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

29 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने ली जिला सलाहकार तथा जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया एस बी कालेज में।

rktvnews

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment