
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मे श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन मे कहा कि परोपकार से बङा दूसरा कोई धर्म नहीं है। इसलिए परोपकार करना चाहिए। कर्तव्य समझ कर कर्म करना धर्म है। कर्म करते रहें, फल की इच्छा को मत करें। कर्म के अनुसार उचित समय पर फल मिल जायेगा। मानव जीवन बङे तप से ईश्वर ने दिया है। इसको सही मार्गों पर लगायें। धर्म सम्मेलन मे संतों के द्वारा मानव जीवन मे धर्म की चर्चा से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। संगीत, भजन, कीर्तन में जूटे भोजपुरी के सम्राट भरत शर्मा, विनय मिश्र, अंकुश राज तथा भोजपुरी के कलकार जिया लाल ठाकुर सहित कई कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संत जीयर स्वामी जी महाराज ने मिश्रवलिया काली मंदिर, शाहपुर के बङी मठिया, छोटी मठिया, रतनपुरा महावीर मंदिर का दौरा किया। सहजौली स्थित देव दिनेश कॉम्पलेक्स मे कई संत महात्मा ठहरे थे। जीयर स्वामी जी महाराज ने देव दिनेश कॉम्पलेक्स मे मंत्रोच्चार के साथ आरती किया। इस अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर के पीठाधीश्वर जगद गुरू रामानुजाचार्य स्वामी लक्षमणाचार्य जी महाराज, बक्सर चरित्र वन के पीठाधीश्वर अयोध्या स्वामी जी महाराज, संत वैकुंठ दास स्वामी जी महाराज, संत मुक्ति नाथ स्वामी जी महाराज, वृंदावन पीठाधीश्वर संत चतुर्भुज स्वामी जी महाराज, पांडेयपुर निमेज पीठाधीश्वर संत उद्धव स्वामी जी महाराज, संत संजय स्वामी जी महाराज, जगदीशपुर पीठाधीश्वर आनंद शास्त्री जी महाराज, बह्मपुर के धर्मेन्द्र जी महाराज सहित कई संत महात्मा उपस्थित थे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह, शिवप्रसन्न यादव, दिनेश ओझा, रवि यादव, सत्यदेव पांडे, मंटू ओझा, बंटी पांडे, अंकित पांडे, धन पांडे, आजाद गुप्ता, राकेश यादव, रामदुलार यादव, कामेश्वर सिंह, आकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों की अहम भूमिका थी।
