RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

RKTV NEWS/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)30 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का पर्व ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। भगवान श्रीरामलला 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं। अयोध्याधाम में भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य-दिव्य मन्दिर में भी असंख्य दीप प्रज्वलित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

Related posts

पटना:16.81 करोड़ की लागत से आरा के पीरो में जज क्वार्टर और गेस्ट हाउस का होगा निर्माण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

rktvnews

महाकुंभ:विहिप की त्रिदिवसीय प्रन्यासी मंडल बैठक 7 फरवरी से महाकुंभ प्रयाग में।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

rktvnews

ज़ी स्टूडियोज़ की “कैनेडी” को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में उसके पहले प्रीमियर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली; ऐसा कहना है शारिक पटेल का।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment