
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।श्री कृष्ण चेतना समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में संस्था के अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन समिति के प्रभारी यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया। बैठक में आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ‘महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
संगोष्ठी में विधायक राधाचरण साह, विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक विजयेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद लालदास, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व विधायक राम विशुन लोहिया, विधायक सरोज यादव, आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष लाल बिहारी यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में कन्हैया व्यास एवं सरोज यादव की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में संस्था के सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष परमेश्वर सिंह, कन्हैया यादव, रामानुज सिंह, जगतेश्वर यादव, महेंद्र गिरी मंडल, हिमांशु यादव, धनंजय यादव, भुवनेश्वर यादव, सुदर्शन यादव, देवेंद्र सिंह आदि रहे।


