RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व सांसद ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं चौकीदार दफादार के संस्थापक स्व राम अवधेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि कार्यक्रम संपन्न।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)20 जुलाई। आज आरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में चौकीदार दफादार पंचायत के तत्वाधान में पूर्व सांसद, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व चौकीदार–दफादर पंचायत के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय राम अवधेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह, जिला अध्यक्ष चौकीदार–दफादार पंचायत भोजपुर ने किया, रामानंद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में राम अवधेश सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों और उनके बताए गए रास्ते पर चल कर हम बिहार का उत्थान कर सकते हैं।
मंच संचालन उमेश कुमार सुमन, राज्य सचिव बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) बिहार, पटना ने किया।
उमेश कुमार सुमन ने अपने श्रद्धांजलि में कहा कि राम अवधेश सिंह गरीबों के मसीहा थे। उनसे निर्भीकता का मंत्र हम लोगों को मिला हैं। संघर्ष के बदौलत हमारा अस्तित्व है, इसलिए सच्चाई और संघर्ष के पथ पर हमे आगे बढ़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश शर्मा, अध्यक्ष मगध प्रमंडल, विशिष्ठ अतिथि मिथलेश यादव थे, इन वक्ताओं ने कहा कि राम अवधेश सिंह के बदौलत बिहार के चौकीदार–दफादार आज चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं। ऐसा संपूर्ण भारत में सिर्फ बिहार में ही हैं। आज इज्जत की जिंदगी चौकीदारों को जो मिला है उसके मूल में राम अवधेश सिंह है।
मुख्य वक्ता राजेश दुबे वरीय नेता बिहार मुक्ति केंद्र थे।राजेश दुबे ने कहा कि स्व राम अवधेश सिंह ने बिहार के विकाश के लिए संघर्ष किया। उनके पास बिहार को संपन्न करने की दृष्टि थी। बिहार के नौजवान को अन्य प्रदेशों को समृद्ध कर रहे हैं वे बिहार को समृद्ध करते अगर राम अवधेश सिंह के दृष्टिकोण से सरकारें काम करती। कदवन जलाशय परियोजना के निर्माण हो जाने के बाद मगध व शाहाबाद प्रमंडल धन्य धान्य से संपन्न हो जाता। नहरों में प्रयाप्त पानी रहने से गर्मा खेती भी होती।
श्री निवास सिंह ने भी अपने सम्बोधन में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा कहा कि चौकीदारों को सच्चाई के रास्ते चलना चाहिए।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे जिनमे वंश लायक शर्मा, ललन सिंह, राम जी राय, राम आसरे सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, दूधेश्वर सिंह, महेश कुमार सिंह, जयराम सिंह, इंद्रजीत कुमार रविंद्र कुमार यादव, बलराम प्रेमचंद कुमार, दिनेश कुमार, मुन्ना सिंह, संजय कुमार, अभिमन्यु, कुमार अनुराज आदि मुख्य रहे।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में साहित्य सम्मेलन का आयोजन: साहित्य कितना बदल गया है?

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी अभियान 2024 के लिए कृषि पर एक दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

आगामी केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें नई दिल्ली में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment