RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सिवान:जिला पदाधिकारी ने मॉडल अस्पताल सिवान का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)10 जनवरी। गुरूवार को जिला पदाधिकारी, सिवान के द्वारा मॉडल अस्पताल, सिवान के आपालकालीन विभाग, लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवा वितरण कक्ष, आई.सी.यू. इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश

1. नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं।

2. मॉडल अस्पताल, सिवान में भर्ती इलाजरत मरीजों का जायजा लिया गया तथा ठंड के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कम्बल, वार्मर इत्यादि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

3. मॉडल अस्पताल के विभिन्न वार्ड में उपलब्ध बेड पर मार्किंग कराने का निदेश दिया गया।

4. नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में ओ.टी. की सेवा यथाशीघ्र प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।

5. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश अधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक को दिया गया। साथ ही सभी बेड पर सतरंगी चादर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

6. रोस्टर के अनुसार मॉडल अस्पताल में चिकित्सकों एवं अन्य पारा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता शत्-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्त्ता सिवान, सिविल सर्जन सिवान, प्रशिक्षु आई.ए.एस., अनुमण्डल पदाधिकारी सिवान, अधीक्षक सदर अस्पताल, सिवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिवान एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ की बैठक, चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन के दिए निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:डा पीसी कंप्यूटर ने मनाई अपनी 20वीं वर्षगांठ।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:सरकारी कार्मिकों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ बैंको का एम ओ यू।

rktvnews

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

rktvnews

Leave a Comment