RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्षाबंधन और ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।रक्षाबंधन एवं ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भोजपुर समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नवपदस्थापित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने की।
बैठक की शुरुआत जिले में नवपदस्थापित वरीय पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। इसके बाद दोनों पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, यातायात एवं अग्निशमन समेत आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी थानाध्यक्ष, एसडीएम, नगर आयुक्त, एसडीपीओ, ट्रैफिक डीएसपी, सिविल सर्जन, डीडीसी, एडीएम, आरसीडी, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी सहित जिला शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि इस वर्ष ईद-मिलाद-उन-नबी 26 अगस्त और रक्षाबंधन 28 अगस्त को है।

Related posts

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन हस्तियों को परिवर्तन संस्था द्वारा सम्मान कार्यक्रम कतिपय कारणों से स्थगित।

rktvnews

उज्जैन:सिंहस्थ_2028 के प्रगतिरत कार्यों की संभागायुक्त श्री गुप्ता ने की समीक्षा ।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा के महापौर एवं नगर निगम के सभापति सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल।

rktvnews

हर गाँव में बैंकिंग सुविधा होगी वर्ष 2024 तक : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में शामिल हुईं।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां: बुजुर्गों और हितग्राहियों के चेहरे पर आई मुस्कान।

rktvnews

Leave a Comment