RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नालंदा ज़िला के हिलसा विधानसभा में जनता दल(यू.) का ‘एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन।

नालंदा/बिहार (अल्तमश चौहान) 8 अक्टूबर । जिले के हिलसा विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड यूनाइटेड ने एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया ।चर्चा में वक्ताओं ने कहा की नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और आदर्शों को जमीन पर उतारने की पहल की है और उनके सपनों को साकार करने की ओर कदम बढ़ाया है। इनके अथक प्रयत्नों से समाज के दलित, अतिपिछड़े, पिछड़े और अन्य कमजोर तबकों में आत्मविश्वास पैदा हुआ। न्याय के साथ विकास के लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ चलते हुए इन्होंने न केवल जननायक कर्पूरी ठाकुर की समाजवादी दृष्टि को चरितार्थ किया, बल्कि उसे नया आयाम भी दिया। 2005 में शासन में आने के बाद अगले ही वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का पहली बार गठन किया और अतिपिछड़ों के लिए 2006 में पंचायती राज तथा 2007 में नगर निकाय में आरक्षण का प्रावधान किया, अतिपिछड़ा वर्ग के विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मैट्रिक तक विद्यालय छात्रवृत्ति योजना, अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास, मुख्यमंत्री पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना, छात्रावास अनुदान योजना तथा छात्रावासों में खाद्यान्न आपूर्ति आदि योजनाएं चल रही है।
अतिपिछड़ों का नीतीश कुमार से बड़ा हिमायती कोई और नहीं। अवसरवादी और समाज में विभेद पैदा करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने और बड़ा लक्ष्य पाने के लिए हमें अतिपिछड़ा समाज को अलग-अलग जातियों के रूप में नहीं बल्कि एक सामूहिक शक्ति के रूप में देखना होगा। कर्पूरी चर्चा के माध्यम से हमें अपनी सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरुकता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने का संकल्प लेना है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए राष्‍ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय,नई दिल्ली का दौरा किया

rktvnews

भोजपुर:कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 13वीं बैठक रोम में संपन्न हुई।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान।

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता, भोजपुर द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment