RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व उद्यमिता दिवस पर जगजीवन कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

जॉब सीकर के बजाय जॉब मेकर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर 21 अगस्त 2026 को स्टार्टअप सेल, जगजीवन कॉलेज, आरा एवं उद्योग विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “स्केल-अप एंड मार्केट-एक्सेस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने की, जबकि संचालन दिवेन्दु शेखर सिंह ने किया। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर के जीएम निखिल कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर मधु कुमारी, प्रीति कुमारी सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी, कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने कहा कि युवाओं को केवल पारंपरिक करियर विकल्पों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें स्टार्टअप और नवाचार को अपनाकर जॉब सीकर के बजाय जॉब मेकर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नए विचारों और नवाचार के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर के जीएम निखिल कश्यप ने कहा कि भोजपुर जिले की पूरी टीम का प्रयास है कि जगजीवन कॉलेज के स्टार्टअप सेल से भी नए उद्यमी सामने आएं और अपने स्टार्टअप की शुरुआत करें। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में स्टार्टअप को आगे बढ़ाने, बाजार तक पहुंच बनाने और उद्यम को विस्तार देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : सीओ के जनता दरबार मे दो मामलों का डिस्पोजल व दो को नोटिस

rktvnews

दरभंगा:25 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 पंचांग 26

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम की शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की।

rktvnews

टाऊन के एनएमपीजी कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम!जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों व गणमान्य नागरिक हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment