RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

विकास योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता पर उपायुक्त सख्त, लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना, जिला विकास, ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए लंबित योजनाओं को गति देने, पूर्ण योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि उनका लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी स्वीकृत योजनाओं की प्रगति पर सतत नजर रखें और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके कारणों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि अनावश्यक विलंब से विकास कार्य प्रभावित न हों।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलिया, पीसीसी पथ, पहुंच पथ, कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, शौचालय एवं रसोईघर, आंगनबाड़ी केंद्र भवन तथा स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन हो तथा प्रगति के साथ गुणवत्ता की भी नियमित जांच की जाए। संबंधित पदाधिकारी स्वयं कार्यस्थलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करें और कमियों को समय रहते दूर कराएं।

सांसद एवं विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 या इससे भी पूर्व के वर्षों में स्वीकृत कुछ योजनाओं के लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को लंबित योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए पूर्ण करने, पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कारण सहित विवरणी देने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण और कार्यों की निगरानी को प्राथमिकता दें। कार्य में अनावश्यक विलंब, निर्धारित मानकों के उल्लंघन या लापरवाही की स्थिति में संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, निदेशक एनईपी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी तथा एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया।

rktvnews

रोहतास:जलयात्रा के साथ श्री काली जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आरंभ!15 फरवरी को होगी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

कॉकरोच – नौजवानों के गुस्से का महाविस्फोट, सोशल मीडिया के प्रतिरोध को जमीन पर उतारें : का. दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment