RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक।

बक्सर/बिहार 09 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम के तहत दिनाक 27.10.2023 से दिनांक 09.12.2023 तक निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने हेतु आवेदन प्राप्त किया जाना है। इस जिला का निर्वाचक सूची में लिंगानुपात जनसंख्या की तुलना में बहुत कम है एवं 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की भी संख्या निर्धारित मानकों से कम है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को सभी महाविद्यालय एवं +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्यों से समन्वय स्थापित कर उनके संस्थानों में अध्ययनरत 17 से 20 आयु वर्ग के अपंजीकृत छात्रों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु ऑनलाईन यथा V.S.P. एवं Voter Help Line App के माध्यम से या ऑफलाईन बी0एल0ओ0 के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किये जाने हेतु निदेश दिया गया।
विदित हो कि 18 वर्ष की अर्हता प्राप्त करने के लिए 01 जनवरी के अलावा 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को भी अर्हता तिथि घोषित किया गया है। अर्थात 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पुरा करने वाले युवक भी अभी से अग्रिम आवेदन कर सकते है। इस हेतु बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों को भी सहयोग करने का निदेश दिया गया।
डी0पी0एम0 जीविका को भी सभी जीविका दीदियों के माध्यम से उनके परिवार के एवं आस पड़ोस में अपंजीकृत महिला 17 से 20 युवा वर्ग के अपंजीकृत लोगों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने का निदेश दिया गया।
डी0आर0सी0सी0 के सहायक प्रबंधक को 17 से 20 आयु वर्ग के लाभुकों में से अपंजीकृत लोगों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर को भी अपने आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका को अपंजीकृत महिला एवं युवाओं को पंजीकरण करने हेतु निदेश दिया गया।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला का EP RATIO को बढाने हेतु कुल 60000 लोगों का नाम जोडने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही 17 से 19 आयु वर्ग के 30000 युवाओं का नाम जोडने का लक्ष्य दिया गया। इस हेतु उन्हें महाविद्यालय एवं +2 उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर नाम जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही उन्हें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनके बी0एल0ए0 के माध्यम से अधिक से अधिक अपंजीकृत लोगों विशेषकर महिला 17 से 19 आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकृत करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 में बॉयोफार्मा शक्ति (ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्‍थ्‍य सेवाओं को आधुनिक बनाने हेतु रणनीति) का प्रस्‍ताव किया गया।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीर शहीद कवि कैलाश, स्वतंत्रता सेनानी रामसुभग सिंह,अंबिका सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित किया गया।

rktvnews

राष्‍ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा:मंडल डैम निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण, प्रगति व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा; कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment