RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो शिक्षक घायल, बाल-बाल बचे छात्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।भोजपुर के चरपोखरी स्थित प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब विद्यालय के कार्यालय कक्ष की छत का बड़ा हिस्सा अचानक झरझराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय छात्राएं कक्ष में मौजूद नहीं थीं। हादसे में दो शिक्षक चोटिल हो गए।जानकारी के अनुसार, कार्यालय कक्ष में तीन शिक्षक अपने कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना में संस्कृत शिक्षक सुनीत त्रिपाठी को चोट लगी, जबकि गणित शिक्षक सुकेश कुमार को भी हल्की चोट आई। सुनीत त्रिपाठी का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।विद्यालय भवन की स्थिति लंबे समय से जर्जर बताई जा रही है। भवन की छत और दीवारों से जगह-जगह प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। विद्यालय कर्मियों और छात्राओं के बीच हर समय यह डर बना रहता है कि कब भवन का कौन-सा हिस्सा टूटकर गिर जाए।प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण 4 अप्रैल 1987 को हुआ था। समय बीतने के साथ भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। विद्यालय +2 स्तर का होने के बावजूद भवन और वर्ग कक्ष आवश्यकता के अनुपात में कम हैं। यहां कला एवं विज्ञान संकाय की पढ़ाई होती है, लेकिन पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव है।एहतियात के तौर पर विद्यालय के एक वर्ग कक्ष को बंद कर दिया गया है। इससे वर्ग संचालन में परेशानी आ रही है। विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।घटना के बाद जिले से विद्यालय निरीक्षण टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रतिवेदन सौंपा है।

Related posts

रोहतास:जीवन जीने का 7 सूत्र जानना चाहिए : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

10 से 25 अगस्त 2023 तक चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक!कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी व प्रखंड स्तर के अधिकारी भी करेंगे सहयोग:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

केविनकेयर के चिक ने श्वेता तिवारी के साथ लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम के लिए “10 ऑन 10 हेयर कलर” कैंपेन; सिर्फ 10 मिनट में बदलें बालों का रंग।

rktvnews

Leave a Comment