RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डाक विभाग ने उत्साह से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, अहमदाबाद मुख्य डाक घर पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतीक है:पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ सभी डाकघरों में डाक चौपालों का आयोजन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

RKTV NEWS/अहमदाबाद (गुजरात)16 अगस्त।डाक विभाग ने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। उत्तर गुजरात क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद के मुख्य डाक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया। उत्तर गुजरात के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डाक चौपालों का आयोजन किया गया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय अखंडता को दर्शाता है और हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। डाक विभाग ने ‘हर घर तिरंगा’ पहल के अंतर्गत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित करके देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करके और लोगों की मदद करके हम देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस, अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान करता है। श्री यादव ने कहा कि यह स्वतंत्रता के मूल्यों को पहचानने और महान व्यक्तियों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करने और युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण भाव से जोड़ने का समय भी है।
डाक चौपाल के उद्घाटन के दौरान पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर सरकार और जनता के बीच सेवाएं प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरे हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों को ये सेवाएं प्रदान करके हम लोगों के अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं, यही स्वतंत्रता दिवस का सच्चा सार है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के लाभार्थियों को पासबुक भी वितरित की और एक सुदृढ़ और समृद्ध महिला सशक्त समाज का आह्वान किया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग चिट्ठी-पत्री के अलावा बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पासपोर्ट सेवाएं, आधार नामांकन और अपडेट, कॉमन सर्विस सेंटर और डाक घर निर्यात केंद्र जैसे कई जन-केंद्रित कार्यों में संलग्न है। आईपीपीबी के माध्यम से डाकिए अब मोबाइल बैंक के रूप में काम कर रहे हैं। आईपीपीबी के प्लेटफॉर्म से बच्चों के लिए आधार नामांकन, मोबाइल अपडेट, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, डीबीटी, बिल भुगतान, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) ट्रांजेक्शन, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सेवाएं डाकियों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाई जा रही हैं।
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक सेवाओं की निदेशक एम.के. शाह ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्र भारत में डाक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए राष्ट्र के विकास और कनेक्टिविटी में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं एम.के. शाह, प्रबंधक एमएमएस धर्मवीर सिंह, मुख्य डाकपाल गोविंद शर्मा, उप मुख्य डाकपाल रितुल गांधी, सहायक निदेशक एम.ए. पटेल, लेखा अधिकारी पंकज स्नेही, सहायक लेखा अधिकारी चेतन सैन, सहायक अधीक्षक धवल बावीसी, जिनेश पटेल, रमेश पटेल, निरीक्षक डाक भाविन प्रजापति, पायल पटेल, योगेंद्र राठौड़, विपुल चडोतरा सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न “श्रीदेव सुमन”के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

उमरिया:नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पोडिया में किया गया श्रमदान।

rktvnews

उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर जनहित परिवार की अध्यक्षा डॉ किरण कुमारी ने जाहिर की प्रसन्नता, ईश्वर का किया वंदन।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल ने कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और बालक-बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण।

rktvnews

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने के लिए उच्च मानक एवं उच्च तकनीकी स्थानीयकरण का आह्वान किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment