RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर की बेटियों ने शतरंज में रचा इतिहास, रानी पूजा व अर्पिता सिंह सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त। भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को आनंद हॉस्पिटल के सभागार, पकड़ी, रमना रोड, आरा में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी रानी पूजा एवं अर्पिता सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
रानी पूजा ने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में आयोजित विश्व एमेच्योर रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अर्पिता सिंह ने सीतामढ़ी में आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में स्टेट चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक डॉ. एस. के. रुंगटा ने की। संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा वीडियो कॉल के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रणविजय कुमार, पूर्व कुलसचिव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा रहे। विशिष्ट अतिथि अजीत कुमार सिंह, निदेशक, नॉट्रे डेम हाई स्कूल, आरा एवं डॉ. अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।
अतिथियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भोजपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धियां जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।मो. सैफ ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं रंजन कुमार सिन्हा ने किया।

Related posts

“मामा जी, मेरा, डॉक्टर बनने का सपना आपने पूरा किया”!मुख्यमंत्री निवास में कु. अपर्णा साहू ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर माना आभार।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – भारतनेट भारत को डिजिटल रूप से एक सशक्त समाज में बदल रहा है।

rktvnews

5 मार्च को आयोजित होगा नगर राम लीला समिति,आरा का होली मिलन समारोह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 24

rktvnews

दरभंगा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर उपकार का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment