बागपत/उत्तर प्रदेश 18 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने अल्पसंख्यकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया उन्होंने कहा जनपद बागपत में अल्पसंख्यकों के हित में सरकार की 9 जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है इन योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करें उन्हें योजना से होने वाले लाभ के बारे में बताएं अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं से पत्रों को लाभान्वित किया जाए।
पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है। इस योजनान्तर्गत अभिभावक की वार्षिक आय सीमा रु० 2.50लाख है। राज्य सरकार की छात्रवृत्तियों में कक्षा 9 व 10 में रु० 225प्रति माह की दर से 2250रु० वार्षिक देय है तथा उक्त के अतिरिक्त रु० 750 अनुरक्षण भते के रूप में देय है
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद बागपत में 709 लाभान्वित छात्रों को धनराशि 19 लाख 29,900रुपए लाभान्वित किया गया।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति (राज्य सरकार)
इस छात्रवृत्ति की पात्रता हेतु अभिभावक की वार्षिक आय सीमा रु०२ लाख है जो तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र में निर्गत हो पूर्व दशम और दशमोत्तर के योजनान्तर्गत छात्र द्वारा स्वयं ऑनलाईन वेबसाइट- https://scholarship.up.gov.in
आवेदन किया जाता है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में दशमोत्तर (11- 12) में 1005 छात्रों को 31 लाख 11571 धनराशि से लाभान्वित किया गया।दशमोत्तर( इंस्टिट्यूट) में 642 छात्रों को 73 लाख 17 हजार 48 रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया कुल2356 लाभार्थी छात्रों को एक करोड़ 23 लाख 58519 रुपए की छात्रवृत्ति देकर छात्रों को लाभान्वित किया गया।
पूर्व दशम छात्रवृत्ति (भारत सरकार)
इसके अन्तर्गत ऐसे पिता / अभिभावक जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है उनके अधिकतम 2 पुत्र-पुत्रियों हेतु रु० 1000/- वार्षिक की दर से कक्षा 1 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में अध्ययन हेतु किसी संस्था को दी जाने वाली फीस की प्रतिपूर्ति भी सरकार द्वारा की जाती है। इस योजनान्तर्गत छात्र द्वारा स्वयं ऑनलाईन आवेदन किया जाता है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति (भारत सरकार)
इसके अन्तर्गत ऐसे पिता / अभिभावक जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रु० से कम है ।
मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना(भारत सरकार)
इसके अन्तर्गत ऐसे पिता / अभिभावक जिनकी वार्षिक आय रु० 2.50 लाख से कम है उनके-तकनीकी /प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययनरत अधिकतम दो पुत्र-पुत्रियों को कोर्स के अनुसार रु० 25,000.00 तक की वार्षिक छात्रवृत्ति तथा कोर्स फीस का भुगतान किया जाता है। जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 छात्र छात्राओं का डाटा ऑनलाइन अग्रेषित किया गया है। इस योजनान्तर्गत छात्र द्वारा स्वयं ऑनलाईन https://scholarships.gov.in पर आवेदन किया जाता है।
अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
इस योजनान्तर्गत अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध) में आने वाले लोगों का अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाता है। इस हेतु आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण, भौतिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र एवं जैन/ईसाई / बौद्ध / समुदाय से होने पर सम्बन्धित धर्मस्थल का प्रमाण पत्र के साथ प्रार्थना पत्र करना होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पूर्व में (मल्टी सेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेन्ट प्रोग्राम)- योजना के अन्तर्गत जनपद बागपत के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु 91 आंगनवाडी केन्द्र, 350 हैंडपम्प, इण्टर कॉलिजों में 16 अतिरिक्त कक्षा कक्षों एवं साइंस लैब, 6 पाइप पेयजल योजना, 9 स्वास्थय उपकेन्द्र, 249 इन्दिरा आवास, 1 राजकीय इंटर कालिज, 31 स्मार्ट क्लास का निर्माण किया जा चुका है एवं 2 राजकीय पोलीटेक्निक, 75 प्राथमिक/ जूनियर हाईस्कूल एवं राजकीयइंटर कॉलिज में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 2 राजकीय इंटर कॉलिज, 1 जन सेवा केन्द्र निर्माणाधीन है।
शैक्षिक ऋण योजना
इस योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध) के ऐसे छात्र/छात्राएँ जो उ०प्र० के मूल निवासी हो, जिनका प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में प्रवेश खुले मुकाबले की परीक्षा से हुआ हो तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में रु० 98000 तथा शहरी क्षेत्र में रु० 120000 से अधिक न हो को 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से अधिक परन्तु 8.00 लाख से कम हो ऐसे छात्रों को 8 प्रतिशत तथा छात्राओं को 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अधिकतम 20.00 लाख तक के शैक्षिक ऋण अधिकतम 5 वर्षों हेतु उपलब्ध कराया जाता है वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला अल्पसंख्यक कार्यालय को कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन ,जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम ,जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव सहित अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।
